Tuesday 27 December 2011

सईयाँ अरब गईले ना' में मोनिका बत्रा की इंट्री

भोजवूड में अपना पहला कदम रखते हुए मोनिका बत्रा जल्द ही त्रिलोक चित्र मंदिर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'सईयाँ अरब गईले ना' में दिखेंगी। फिल्म के निर्माता हैं अजित श्रीवास्तव और उसे निर्देशित करेंगे यशवंत सिंह 'यश'। फिल्म में मोनिका की जोड़ी अभिनेता विक्रांत सिंह के साथ बनी है। 'सईयाँ अरब गईले ना' के सहयोगी कलाकार हैं संजय पाण्डेय और अयाज खान, जबकि आइटम डांस है सीमा सिंह का। फिल्म के लेखक हैं शंकर सैदपुरी और गीतों को धुनों से सजायेंगे संगीतकार गुनवंत सेन। फिल्म के निर्देशक यशवंत सिंह के मुताबिक ' सईयाँ अरब गईले ना' एक त्रिकोण प्रेम कहानी है। फिल्म फरवरी के पहले सप्ताह में फ्लोर पर जाएगी।

No comments:

Post a Comment